यथार्थ ग्रुप ने गुरुग्राम में एक अस्पताल का 100 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया

Ads

यथार्थ ग्रुप ने गुरुग्राम में एक अस्पताल का 100 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने बुधवार को गुरुग्राम में निर्माणाधीन एक अस्पताल का 100 करोड़ रुपये में करने की अधिग्रहण की घोषणा की।

यथार्थ समूह की इकाई यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लि. ने एक बयान में कहा कि अधिग्रहण के लिए दोनों पक्षों के बीच पक्के समझौते हुए हैं। यह अधिग्रहण दिल्ली-एनसीआर के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य सेवा बाजार में कंपनी के रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बयान के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 40 में स्थित एक निर्माणधीन अस्पताल का अधिग्रहण लगभग 100 करोड़ रुपये में किया गया है।

इसके अलावा, परियोजना को पूरा करने और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय किया जाएगा।

यथार्थ हॉस्पिटल्स के पूर्णकालिक निदेशक यथार्थ त्यागी ने कहा, “यथार्थ समूह ने 250 बिस्तर वाले अत्याधुनिक अस्पताल के अधिग्रहण के साथ गुरुग्राम में दस्तक दे दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आने वाले समय में गुरुग्राम और उत्तर भारत में इस तरह की अन्य सुविधाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यथार्थ हॉस्पिटल उत्तर भारत के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है। यह समूह नोएडा, आगरा, फरीदाबाद, नयी दिल्ली और झांसी सहित प्रमुख क्षेत्रों में अस्पतालों का संचालन करता है।

समूह के अस्पतालों में बिस्तरों की कुल संख्या 2,500 से अधिक है। समूह ने अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाकर 3,250 करने का लक्ष्य रखा है।

भाषा

रमण प्रेम अजय

अजय