छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 10 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 10 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 10 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 5, 2021 1:19 am IST

रायपुर, चार अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 10 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,412 हो गई।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 19 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 10 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से एक, राजनांदगांव से तीन, कोरबा से दो, सूरजपुर से एक, बस्तर से एक और दंतेवाड़ा से दो मामले हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,412 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,612 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। वायरस से संक्रमित 13,568 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 232 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के रायपुर जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 1,57,944 मामले हैं। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव मानसी

मानसी


लेखक के बारे में