चाकूबाजी के 2 आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
Raipur Me Chakubaji : रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
Dengue In Gwalior
रायपुर : Raipur Me Chakubaji : राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल एक और आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि, बीती रात राजधानी रायपुर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक के पास गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तनवीर उर्फ तन्नू, ताहिर हुसैन और विकास ने युवक पर चाकू से वार कर दिया और वहां से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाय गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना में शामिल तनवीर उर्फ तन्नू और ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और विकास की खोज जारी रही।
क्या था पूरा मामला
Raipur Me Chakubaji : बात दें कि, टिकरापारा के संतोषीनगर निवासी प्रशांत महानंद गुरुवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ शास्त्री बाजार की ओर जाने वाली सड़क से गुजर रहा था, तभी आसपास के ही कुछ बदमाशों से उसकी बहस हो गई। बहस बढ़ने पर एक आरोपी ने अपनी कमर में फंसाकर रखा चाकू निकालकर प्रशांत की पीठ पर ताबड़तोड़ पांच वार कर दिया।
Raipur Me Chakubaji : चाकू के वार सहने के बाद घायल प्रशांत यह कहकर चीखने लगा कि मार दिया रे.. मेरा खून निकल रहा है और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच चाकू मारने वाला बदमाश वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल प्रशांत को उठाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशांत को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Facebook


