छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 491 नए मरीज मिले, एक और मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 491 नए मरीज मिले, एक और मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 491 नए मरीज मिले, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 28, 2022 12:29 am IST

रायपुर, 27 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 491 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,64,262 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज 13 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 587 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज सामने आए संक्रमण के कुल 491 नए मामलों में रायपुर से 89, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 50, बालोद से 17, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से आठ, धमतरी से 23, बलौदाबाजार से 12, महासमुंद से 16, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 22, कोरबा से 19, जांजगीर—चांपा से 13, मुंगेली से तीन, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से 10, सरगुजा से 12, कोरिया से सात, सूरजपुर से सात, बलरामपुर से आठ, जशपुर से 21, बस्तर से नौ, कोंडागांव से दो, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से दो, कांकेर से 15, नारायणपुर से एक और बीजापुर से चार मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,64,262 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,46,393 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 3809 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,060 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में