छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 59 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 59 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 59 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: March 10, 2022 11:36 pm IST

रायपुर, 10 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 59 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,51,717 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज 14 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 87 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 59 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से नौ, राजनांदगांव से दो, बेमेतरा से नौ, कबीरधाम से दो, बिलासपुर से पांच, कोरबा से दो, मुंगेली से दो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक, सरगुजा से चार, कोरिया से एक, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से छह, जशपुर से चार, बस्तर से चार, कोंडागांव से तीन, कांकेर से एक और बीजापुर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,51,717 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,37,177 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 506 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,034 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक

शफीक


लेखक के बारे में