Ambikapur News: कार की बोनट में बैठकर ऐसा काम कर रहे थे नाबालिग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, कोर्ट ने लिया बड़ा एक्शन
Ambikapur News: कार की बोनट में बैठकर ऐसा काम कर रहे थे नाबालिग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, कोर्ट ने लिया बड़ा एक्शन
Ambikapur News | Photo Credit: IBC24
- अंबिकापुर में नाबालिगों का कार स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया और वाहन जप्त किया
- कोर्ट ने वाहन मालिक पर ₹37,000 का जुर्माना लगाया
अंबिकापुर: Ambikapur News चलती कार में स्टंट करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने 37 हजार रु के चालान से वाहन मालिक को दंडित किया है, नाबालिगों के द्वारा चलती कार में स्टंट किया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई की थी।
वायरल हुआ वीडियो
Ambikapur Car Stunt Video दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में कार की बोनट पर बैठकर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच की और तीन नाबालिकों को हिरासत में लिया। नाबालिगों द्वारा कार में स्टंट किया जा रहा था और एक नाबालिक कार चलने के दौरान बोनट पर लेटा हुआ था, स्टंट करने के दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था।
कोर्ट ने थमाया 37 हजार का चालान
इसके बाद स्टंट करने का वीडियो सामने आया और सरगुजा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। इधर तत्परता दिखाते हुए गांधीनगर पुलिस ने स्टंट करने वाले तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया और वाहन को जप्त कर लिया। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट पल्लव रघुवंशी ने फैसला सुनाते हुए 37 हजार का जुर्माना लगाया है। इधर सरगुजा पुलिस ने आम जनों से यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाने और स्टंट न करने की अपील की है।
इन्हें भी पढ़े:-
- D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- शह मात The Big Debate: गांवों का विधान ही संविधान! धर्म प्रचारकों की नो एंट्री पर सुप्रीम मुहर, क्या इस निर्णय से धर्मांतरण में आ रही कमी?
- Vande Bharat: बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी, प्रदेश में खुला सियासत का नया मोर्चा, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Facebook


