Reported By: Abhishek Soni
,Ambikapur News | Photo Credit: IBC24
अंबिकापुर: Ambikapur News चलती कार में स्टंट करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने 37 हजार रु के चालान से वाहन मालिक को दंडित किया है, नाबालिगों के द्वारा चलती कार में स्टंट किया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई की थी।
Ambikapur Car Stunt Video दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में कार की बोनट पर बैठकर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच की और तीन नाबालिकों को हिरासत में लिया। नाबालिगों द्वारा कार में स्टंट किया जा रहा था और एक नाबालिक कार चलने के दौरान बोनट पर लेटा हुआ था, स्टंट करने के दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था।
इसके बाद स्टंट करने का वीडियो सामने आया और सरगुजा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। इधर तत्परता दिखाते हुए गांधीनगर पुलिस ने स्टंट करने वाले तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया और वाहन को जप्त कर लिया। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट पल्लव रघुवंशी ने फैसला सुनाते हुए 37 हजार का जुर्माना लगाया है। इधर सरगुजा पुलिस ने आम जनों से यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाने और स्टंट न करने की अपील की है।