BJP alleges of tricking the public by including old schemes in the new budget
Controversy started over the plans included in the municipal budget: अंबिकापुर। बजट नया और योजनाएं पुरानी, जी हां अंबिकापुर नगर निगम पिछले 5 सालों से पुरानी योजनाओं को नए बजट में शामिल कर रहा है, जिसे लेकर विपक्ष ने निगम के बजट पर सवाल खड़ा किया है। आलम ये है कि गोल बाजार, टीपी नगर और प्रशसनिक भवन जैसी कई योजनाएं सालों बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। इधर नगर निगम इस मामले में अपनी अलग ही दलील दे रहा है। अंबिकापुर नगर निगम ने हर बार और हर नगर की तरह इस बार भी बजट पेश किया है, मगर नगर निगम के बजट में जिन योजनाओं को शामिल किया गया है उसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।
अंबिकापुर नगर निगम पिछले 5 सालों से इन योजनाओं को पूरा करने का सपना शहर के लोगों को दिखा रहा है, मगर 5 साल बाद भी ये योजनाएं पूरी नहीं हो सकी है। बात करे तो नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए योजना बजट में शामिल की है जिसे नगर निगम पिछले 5 सालों से पूरा करने की बात कह रहा है, मगर अब तक इसे लेकर काम तक शुरू नही हो सका है। इसी तरह पुराने बस स्टैंड में गोल बाजार बनाने की योजना निगम ने बजट में शामिल की है, जिसे पिछले कई बजट में भी शामिल किया गया, लेकिन अब तक नगर निगम इसके लिए पार्टनर भी नही ढूंढ सका है।
बात निगम के खुद की बिल्डिंग की करे तो नगर निगम के पास इसके लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत भी कर ली गई है, लेकिन इसमें भी काम शुरू नहीं हो सका है। क्योंकि इसके लिए निगम जमीन तक चिन्हांकित नहीं कर पाया है। ऐसे में विपक्ष सत्तापक्ष पर पुरानी योजनाओं के जरिये जनता को बरगलाने का आरोप लगा रहा है। ये वो योजनाएं है जिसे नगर निगम कई बजट में शामिल कर रहा है और हर बार इसे पूरा करने के लिए दावे करता है। हैरत की बात ये है कि इसे लेकर आज तक कोई पहल नहीं हो सकी है।
सत्तापक्ष खुद मान रहा है कि योजनाओं को शामिल किया जाता है, वहीं निगम का कहना है कि बजट मिलने के बाद ही योजनाये पूरी हो सकी है। ऐसे में निगम योजनाओं को बजट मिलते ही पूरा करने की बात कह रहा है। बहरहाल नया बजट औऱ पुरानी योजनाओं का खेल नगर निगम कई सालों से खेल रहा है, जिसके पूरा होने का इंतजार आम जनता भी कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर पुरानी योजना को नए बजट में शामिल करने वाला नगर निगह इस बार भी योजनाओं को पूरा कर पाता है या नहीं। IBC24 से अभिषेक सोनी की रिपोर्ट
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें