प्रदेश में एक बार फिर इस बीमारी ने पसारे पैर, चपेट में आए सैकड़ों पशु, जिला प्रशासन ने उठाए ये बड़े कदम…

animal markets banned due to lumpy virus बीते एक महीने में लंपी वायरस के सैकड़ों मामले सामने आए है। विभाग द्वारा उचित कदम नहीं उठाए जा रहे।

प्रदेश में एक बार फिर इस बीमारी ने पसारे पैर, चपेट में आए सैकड़ों पशु, जिला प्रशासन ने उठाए ये बड़े कदम…

More than 200 cattle were affected by the lumpy virus in Kawardha.

Modified Date: May 1, 2023 / 11:58 am IST
Published Date: May 1, 2023 11:38 am IST

animal markets banned due to lumpy virus : जगदलपुर। बीते एक महीने में लंपी वायरस के सैकड़ों मामले सामने आए है। क्षेत्रीय संगठन मंच का आरोप है कि लंपी वायरस के रोकथाम के लिए विभाग द्वारा उचित कदम नहीं उठाए जा रहे। क्षेत्रीय संगठन मंच (सक्षम) के सदस्यों ने जगदलपुर में पशुधन विकास विभाग के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और यह आरोप लगाया की लंपी वायरस से ग्रसित पशुओं के लिए शहर से बाहर एक क्वॉरेंटाइन सेंटर जरूर बनाया गया। लेकिन यहां भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

Read more: रैली को संबोधित कर रहे थे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, अचानक बिजली गिरने से हुई मौत, 25 घायल 

सक्षम से जुड़े लोगों का आरोप है कि गायों के लंपी वायरस से ग्रसित होने पर ग्रामीण संस्था से संपर्क कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विभाग इस पूरे मामले में लापरवाह बना हुआ है। हालांकि संबंधित विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया जिले में लंपी वायरस को लेकर वैक्सीनेशन पूरा कर लिया गया है।

Read more: अब हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर, बीजेपी ने किया बड़ा वादा

animal markets banned due to lumpy virus : जिला प्रशासन के द्वारा वायरस से रोकथाम के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले पशु बाजारों पर पाबंदी भी लगा दी गई है। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही लंपी वायरस को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी करने और एंबुलेंस की व्यवस्था करने की बात कही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में