Bhilai Road Accident News: सफर बना मौत की वजह, इतने युवकों की हुई मौत, इस्पात नगरी में हुआ भीषण सड़क हादसा

Bhilai Road Accident News: छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।

Bhilai Road Accident News: सफर बना मौत की वजह, इतने युवकों की हुई मौत, इस्पात नगरी में हुआ भीषण सड़क हादसा

Bhilai Road Accident News/ image source: ibc24

Modified Date: May 17, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: May 17, 2026 3:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।
  • सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक रायपुर के रहने वाले थे।

Bhilai Road Accident News: भिलाई: छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

Bhilai Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। (Bhilai Road Accident News) पुलिस की टीम ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक रायपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.