धान खरीदी की लिमिट बढ़ा सकती है छत्तीसगढ़ सरकार, प्रति एकड़ इतने क्विंटल बेच सकेंगे किसान! सीएम भूपेश ने कही ये बड़ी बात

धान खरीदी की लिमिट बढ़ा सकती है छत्तीसगढ़ सरकारः Bhupesh government may increase the paddy purchase limit to 20

धान खरीदी की लिमिट बढ़ा सकती है छत्तीसगढ़ सरकार, प्रति एकड़ इतने क्विंटल बेच सकेंगे किसान! सीएम भूपेश ने कही ये बड़ी बात
Modified Date: December 19, 2022 / 09:35 pm IST
Published Date: December 19, 2022 9:35 pm IST

रायपुरः Govt may increase the paddy purchase limit छत्तीसगढ़ की सियासत में धान खरीदी का मुद्दा हमेशा केंद्र में रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी किसानों को अपने केंद्र में रखकर दांव चलती है। जिस पार्टी ने किसानों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया, उसकी सरकार बननी तय है। 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस सरकार एक एकड़ में 15 क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी का दांव चल सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार धान खरीदी की लिमिट बढ़ा सकती है। यानी सरकार अब एक एकड़ में 15 क्विंटल से ज्यादा की धान खरीदी कर सकती है।

Read More : लक्ष्य से 50% से भी अधिक धान की खरीदी, प्रदेश के 14.66 लाख किसानों को 11,640 करोड़ का भुगतान 

Govt may increase the paddy purchase limit आज इसी संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम तो गर्मी और बरसात दोनों का पूरा धान खरीदना चाहते हैं, लेकिन इस खरीदी के लिए भारत सरकार NOC तो दे दे। सीएम भूपेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही किसान विरोधी रही है।

Read More : मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसी के घर आए मेहमान ने बनाया हवस का शिकार 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।