Reported By: Jitendra Thawait
,CG Train Cancelled List / Image Source : FILE
बिलासपुर :CG Train Cancelled List बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अकलतरा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 11 अप्रैल से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।
दरअसल बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाना है। Chhattisgarh Train News इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, दो ऐसी ट्रेनें भी हैं जिन्हें उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त (Short-Terminate) कर दिया जाएगा। आपकों बता दें की अगले 8 दिनों तक ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा रहेगा और 11 से 18 अप्रैल के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-