Korba Couple Suicide Case: कोरबा ले जाकर काट दिया था युवती का गला.. इलाज के दौरान CIMS में मौत, युवक ने भी उठाया था आत्मघाती कदम
Korba Couple Suicide Case: कोरबा उरगा मामले में युवक के हमले से घायल युवती की CIMS बिलासपुर में सप्ताहभर इलाज के बाद मौत।
UP Couple Suicide News|| Image- Symbolic (Canva)
- कोरबा उरगा में प्रेमी ने किया हमला
- सप्ताहभर इलाज के बाद युवती की मौत
- घटना के बाद युवक ने भी दी जान
बिलासपुर: कोरबा के उरगा इलाके में 3 फरवरी को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। एक युवक ने युवती का धारदार हथियार से गला काट दिया था। इसके बाद युवक ने खुद भी आत्मघाती कदम उठाया था। (Korba Couple Suicide Case) गंभीर रूप से घायल युवती को पहले कोरबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बिलासपुर के CIMS अस्पताल रेफर किया गया था। अब खबर है कि करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद युवती की मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों बिलासपुर से बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। कोरबा पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान युवक ने अचानक चाकू से युवती के गले पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने उसी चाकू से खुद के गले पर भी वार कर लिया।
वीडियो कॉल कर दी थी जानकारी
घटना के बाद घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। (Korba Couple Suicide Case) डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती की हालत में शुरू में सुधार हो रहा था, लेकिन सर्जरी के बाद वह कोमा में चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती बिलासपुर के एक पार्लर में काम करती थी।
ये भी पढ़ें:-
- UP Budget Session 2026: योगी सरकार आज पेश करेगी अपना 10वां बजट, इन लोगों पर रहेगा खास फोकस
- अदालत ने यूट्यूबर कैरीमिनाटी को करण जौहर के बारे में मानहानिकारक सामग्री बनाने से रोका
- उप्र: फर्रुखाबाद, मैनपुरी में पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार
- नेपाल के पशुपतिनाथ से बिहार होते हुए झारखंड के बैद्यनाथधाम तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे: मंत्री
- चीनी मिलें स्थापित करने और बंद मिलों को फिर से खोलने के लिए कदम उठा रही सरकार: मंत्री

Facebook


