CG AAP Candidate Full List
नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। वही इसके ठीक बाद भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया।
वही आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी पार्टी इस बार छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। टिकट को लेकर कहा कि पार्टी जल्द ही बचे हुए सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी तय करेगी।
#WATCH पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारी तैयारी है हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।” pic.twitter.com/3mEDKW3gey
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2023
आम आदमी पार्टी छग विधानसभा ले लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ के लिए आम आदमी पार्टी ने अब तक 22 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।