छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 117 नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 117 नए मामले
रायपुर, दो सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 117 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 11,73,973 हो गई है।
राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज चार लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 149 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,73,973 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,59,064 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 796 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,113 लोगों की मौत हुई है।
भाषा संजीव संजीव नोमान
नोमान

Facebook


