छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 130 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 130 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 130 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: August 29, 2022 10:54 pm IST

रायपुर, 29 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 130 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 11,73,574 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तीन लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 217 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को संक्रमण के 130 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 10, दुर्ग से 12, राजनांदगांव से पांच, बालोद से चार, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से एक, धमतरी से 15, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से पांच, कोरबा से चार, जांजगीर-चांपा से चार, मुंगेली से दो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, सरगुजा से 10, कोरिया से छह, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से 10, बस्तर से दो, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से तीन सुकमा से एक और कांकेर से सात मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,73,574 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,58,349 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1,116 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में संक्रमण से 14,109 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव गोला

गोला


लेखक के बारे में