छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 183 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 183 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 183 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 25, 2022 12:45 am IST

रायपुर, 24 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 183 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,72,891 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज छह लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 285 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 183 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 27, दुर्ग से 25, राजनांदगांव से नौ, बालोद से पांच, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से एक, धमतरी से 10, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से छह, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से तीन, कोरबा से पांच, जांजगीर-चांपा से दो, मुंगेली से दो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से पांच, सरगुजा से 12, कोरिया से तीन, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से 14, जशपुर से छह, बस्तर से एक, कोंडागांव से सात, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से दो, कांकेर से आठ, नारायणपुर से एक और बीजापुर से पांच मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,72,891 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिनमें से 11,57,321 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1469 मरीज उपचाराधीन हैं। वायरस से संक्रमित 14,101 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शोभना

शोभना


लेखक के बारे में