छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 188 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 188 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 188 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: August 19, 2022 10:24 pm IST

रायपुर, 18 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 188 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,990 हो गई।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज 10 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में इसी अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 188 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 41, दुर्ग से 36, राजनांदगांव से नौ, बालोद से तीन, धमतरी से नौ, बलौदाबाजार से 15, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से सात, रायगढ़ से छह, कोरबा से 10, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 14, सरगुजा से 14, कोरिया से पांच, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से एक, जशपुर से चार, बस्तर से चार और कांकेर से एक मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,71,990 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,56,252 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1641 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,097 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक

शफीक


लेखक के बारे में