रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अप्रैल को शाम 6बजे राजधानी रायपुर के बूढा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में शामिल होंगे। 24 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस बार रमजान में पांच साल पूरे पांच जुमा भी पड़ेंगे, इसे बहुत अच्छा संयोग माना जा रहा है। रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होने के साथ बहुत ही पाक और अल्लाह की इबादत का महीना होता है।
यह भी पढ़ें : Easter 2023: आज मनाया जा रहा ईस्टर का त्योहार, इस दिन का महत्व और इतिहास जानें यहां
रमजान में रोजेदार पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं और इसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। सीएम बघेल शाम 5.45 बजे ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में शामिल होंगे। यहां वे मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। उनसे बातचीत करते हुए बड़ा फैसला भी ले सकते है।