‘डॉ रमन सिंह ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूंगा’… CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को किया ट्वीट, जानें पूरा मामला

'डॉ रमन सिंह ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूंगा'... CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को किया ट्वीट CM Bhupesh Baghel tweeted to PM Modi Reagarding to NAN Investigation

‘डॉ रमन सिंह ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूंगा’… CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को किया ट्वीट, जानें पूरा मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 9, 2022 7:08 pm IST

रायपुरः CM Bhupesh Baghel tweeted to PM Modi चिटफंड और नान घोटाले की जांच को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएम भूपेश ने ED को पत्र लिखने के बाद पीएम मोदी को ट्वीट किया है। ट्वीटर पर सीएम भूपेश ने लिखा कि 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार थी, केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जाँच हुई, ना नान घोटाले की। मैं तो सहयोग करने को तैयार हूँ, आप दोनों जाँच ED से करवाइए। डॉ रमन सिंह जी ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूँगा।

Read More : बॉलीवुड की ‘बिकनी बेब’ ने ऐसे कपड़े पहन ढाया कहर, तस्वीरें देख नजरें हटाना हो रहा मुश्किल 

CM Bhupesh Baghel tweeted to PM Modi उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री पता नहीं आपका सहयोग क्यों नहीं करते? हमारा पूरा सहयोग 2024 तक आपको मिलेगा। आप छत्तीसगढ़ में भाजपा काल में हुए घोटालों की जाँच शुरू करवाइए। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही आपको जयराम जी और नड्डा जी की सिर फुटव्वल से मुक्ति मिलेगी और हिमाचल को कुशासन से।

Read More : अजीबोगरीब परंपरा! मरे हुए लोगों की ‘आत्मा’ परिवार संग मनाती है जश्न, खूब होता है नाच-गाना 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।