Congress Poster on BJP MPs ‘missing’: ट्रेनें रद्द होने पर कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसदों को बताया ‘लापता’

सोशल मीडिया में वायरल एक “लापता“ पोस्टर कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को लापता बताया है। इस मामले में मोहन मरकाम ने कहा कि कहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इन सांसदों का घेराव करेंगे।

Congress Poster on BJP MPs ‘missing’: ट्रेनें रद्द होने पर कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसदों को बताया ‘लापता’

Congress released poster on 9 BJP MPs 'missing'

Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 1, 2022 3:40 pm IST

Congress released poster on 9 BJP MPs ‘missing’: रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया में वायरल एक “लापता“ पोस्टर को जारी किया है..जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसदों को ट्रेन के मुद्दे पर लापता बताया गया है.. मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ट्रेन रद्द होने से आम जनता परेशान है और भाजपा सांसद केंद्र से कोई बात नहीं करते।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

सोशल मीडिया में वायरल एक “लापता“ पोस्टर कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को लापता बताया है। इस मामले में मोहन मरकाम ने कहा कि कहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इन सांसदों का घेराव करेंगे। मोहन मरकाम ने कहा है कि ट्रेन रद्द होने से आम जनता परेशान है और भाजपा सांसद केंद्र से कोई बात नहीं करते।

read more: 7 कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर, इस वजह से उठाया ऐसा खौफनाक कदम

बता दें कि ट्रेनों को रद्द करने को लेकर अब जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ट्रेनों को रद्द करने को लेकर रेल मंत्री केंद्र सरकार व स्थानीय भाजपा सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस रेलवे पर प्रदेश के रेल यात्रियों की अनदेखी करने का आरोप लगा रही है।

कांग्रेस का कहना है कि देश का सबसे आय देने वाला जोन होने के बाद भी लगातार प्रदेश के रेल सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद ना तो रेल अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं और ना ही भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि कोई पहल कर रहे हैं। सीधे तौर पर प्रदेश के रेल यात्रियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

read more: स्टालिन ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

इधर कांग्रेस ने रेलवे के और रेल मंत्रालय के इस रवैए को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। पुतला दहन और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन के बाद अब कांग्रेस ने स्थानीय भाजपा सांसद का निवास घेरने की चेतावनी दी है। हालांकि, ट्रेनों को लेकर हो रहे इस सियासत के बीच स्थानीय सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड से चर्चा कर ट्रेनों की बहाली की दिशा में प्रयास करने की मांग करने की बात कही है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com