Reported By: Akash rao madne
,Durg Bhai Ki Hatya / Image Source : FILE
दुर्ग : Durg Bhai Ki Hatya : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खून के रिश्तों को तार तार कर देने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सन्नाटा पसार दिया है। दो सगे भाइयों के बीच का प्यार, व्यापार और पैसों की कमाई को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर खूनी खेल में बदला कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, नवापारा और चंडी मंदिर के पास चलने वाले दो चॉइस सेंटरों के संचालन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। Durg Crime News विवाद सुलझाने के लिए पिता ने दोनों भाइयों को तीन-तीन दिन दुकान पर बैठने का नियम बनाया था। जब छोटा भाई कैलाश दुकान पर बैठता था तो अच्छी कमाई होती थी, लेकिन बड़ा भाई देवेंद्र जब बैठता था तो कमाई घट जाती थी।
इसी बात को लेकर छोटा भाई हिसाब मांगता था और दोनों के बीच बहस होती थी। आज सुबह इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई देवेंद्र ने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से छोटे भाई कैलाश के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। CG Crime News पैसों और दुकान की कमाई को लेकर हुए इस खूनी खेल से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।