IPL Betting Racket Busted Dhamtari: छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था IPL सट्टे का बड़ा खेल, पुलिस ने मारी रेड तो नजारा देखकर उड़ गए होश

IPL Betting Racket Busted Dhamtari: छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था IPL सट्टे का बड़ा खेल, पुलिस ने मारी रेड तो नजारा देखकर उड़ गए होश

IPL Betting Racket Busted Dhamtari: छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था IPL सट्टे का बड़ा खेल, पुलिस ने मारी रेड तो नजारा देखकर उड़ गए होश

IPL Betting Racket Busted Dhamtari/Image Credit:IBC24 File

Modified Date: May 24, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: May 24, 2026 12:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी में कार के अंदर चल रहे ऑनलाइन IPL सट्टे का भंडाफोड़
  • पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
  • मोबाइल ऐप, नगदी और लग्जरी कार समेत 5.40 लाख का सामान जब्त

IPL Betting Racket Busted Dhamtari: धमतरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के भीतर चल रहे सट्टे के खेल का पर्दाफाश किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नगदी और एक लग्जरी कार समेत लाखों रुपये का सामान जब्त किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

 

कार के अंदर चल रहा था सट्टे का बड़ा खेल

धमतरी शहर के बीचोंबीच ऑनलाइन सट्टे (IPL Betting Racket Busted Dhamtari) का खेल कार के भीतर चल रहा था। बाहर से सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था लेकिन कार के अंदर मोबाइल ऐप के जरिए लाखों के दांव लगाए जा रहे थे। सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पीजी कॉलेज मैदान में खड़ी एक कार में दो युवक आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

IPL Betting Racket Busted Dhamtari जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले तो ऑनलाइन सट्टे का पूरा खेल सामने आ गया। मोबाइल ऐप के जरिए हार-जीत पर रुपये लगाए जा रहे थे और डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम का लेनदेन किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आईफोन, दो अन्य मोबाइल फोन, 5 हजार 200 रुपये नगद और एक टाटा नेक्सॉन कार जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।

IPL Betting Racket Busted Dhamtari पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन सट्टेबाजी अब मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए तेजी से फैल रही है। आईपीएल सीजन में इस तरह के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.