Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir Champa News/Image Source: IBC24
जांजगीर-चांपा : Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा के पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव के शासकीय आत्मानंद विद्यालय में छात्र-छात्राओं से पुताई कराने का मामला तूल पकड़ चुका है। पुताई कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
इसके बाद, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को नोटिस जारी किया है और पामगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। DEO अशोक सिन्हा ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है और जिसने भी लापरवाही बरती है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Janjgir Champa News: डोंगाकोहरौद गांव के शासकीय स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा पुताई करते वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अब देखने वाली बात होगी कि DEO इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं क्योंकि वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।
यह भी पढ़ें