Home » Chhattisgarh » Prostitution deal was taking place in a house under construction, police caught 4 accused including three women
Sex Racket: निर्माणाधीन मकान में हो रहा था जिस्म का सौदा, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 4 आरोपियों को पकड़ा
Ads
टीआई सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस का कहना है कि घुघरी के अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी जिस पर आज छापामार कार्रवाई किया गया है और जांच जारी है।
Sex Racket busted: कवर्धा। वर्षों बाद कवर्धा में देहव्यापार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुरुष सहित महिला को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली अंतर्गत घुघरी अटल आवास के पास का है। जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन मकान में छापेमार कार्रवाई कर मौके से एक युवक और तीन अलग-अलग कमरे से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला में से एक रायपुर की रहने वाली है और दो बिलासपुर की निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ के बाद सखी सेंटर में भेजा है। वहीं एमबी पटेल, टीआई सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस का कहना है कि घुघरी के अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी जिस पर आज छापामार कार्रवाई किया गया है और जांच जारी है।
बता दें कि इसके पहले बीते अप्रैल में छत्तीसगढ़ के ही भिलाई स्थित चर्चित सूर्या मॉल के एक स्पॉ सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब स्पॉ सेंटर पर रेड मारी, तो वहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में मिली थीं। बता दें कि सूर्या मॉल भिलाई का प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां कई बड़ी कंपनियों के शोरूम, सिनेमा हाल और रेस्टोरेंट हैं।