Chhattisgarh Sushasan Tihar 2026 : CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, खैरागढ़ में जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान, जानें किस दिन लगेंगे सुशासन तिहार का शिविर

Ads

खैरागढ़ जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत 4 मई से 6 जून तक जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 02:13 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 02:13 PM IST

Chhattisgarh Sushasan Tihar 2026 / Image Source : SOCIAL MEDIA

HIGHLIGHTS
  • 4 मई से 6 जून तक लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
  • खैरागढ़, छुईखदान और गंडई में आयोजित होंगे कैंप
  • समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

खैरागढ़ : Chhattisgarh Sushasan Tihar 2026 राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 04 मई से 6 जून 2026 तक जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

इन दिनों आयोजित होगा शिविर

Sushasan Tihar Schedule निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड खैरागढ़ में 11 मई को ग्राम पंचायत भंडारपुर, 15 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बढ़ईटोला, 25 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जालबांधा, 01 जून को पंचायत भवन कुकुरमुड़ा तथा 05 जून को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहकला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी लगेगा शिविर

इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 08 मई को आमगांवघाट, 13 मई को मानपुरपहाड़ी स्कूल मैदान, 18 मई को साल्हेकला पंचायत भवन के पास, 22 मई को खैरानवापारा (नर्मदा मंदिर के पास), 28 मई को बागूर दैहान तथा 03 जून को गोपालपुर पंचायत भवन के पास शिविर लगाए जाएंगे। नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

CM Vishnu Deo Sai जनहितकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा

इसके तहत 07 मई को नगर पालिका खैरागढ़ में स्व. दिलीप सिंह मंगल भवन (पुराना गार्डन), 13 मई को संस्कृतिक भवन खैरागढ़, 08 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 8 मंगल भवन), 13 मई को नगर पंचायत गंडई (पीएम स्व. लालमूरत सिंह खुसरो शासकीय हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय), 15 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 15 टिकरीपारा मंगल भवन) तथा 20 मई को नगर पंचायत गंडई (नवीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला) में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :