Korba Viral Video: युवक और महिला का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पति ने बताई पूरी सच्चाई तो पुलिस के भी उड़ गए होश, जानें पूरा मामला

Korba Viral Video: कोरबा में महिला और युवक के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के पति ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

Korba Viral Video: युवक और महिला का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पति ने बताई पूरी सच्चाई तो पुलिस के भी उड़ गए होश, जानें पूरा मामला

Korba Viral Video/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 29, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: May 29, 2026 9:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो मामले में महिला के पति ने युवक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए
  • शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की हर पहलू से जांच की जा रही है

Korba Viral Video: कोरबा में कथित आपत्तिजनक हालत में महिला और युवक के मिलने का मामला अब एक सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। जिस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था, अब उसी मामले में जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। बस्ती में हंगामे और लोगों के विरोध के बीच शुरू हुई यह कहानी अब छेड़छाड़ और शोषण के आरोपों तक पहुंच गई है।

युवक और महिला का प्राइवेट वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो (Korba Viral Video) के बाद जहां लोग इसे आपत्तिजनक संबंधों से जोड़कर देख रहे थे, वहीं महिला के पति ने पुलिस के सामने एक अलग ही दावा किया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं है और वह अक्सर बीमार रहती है। ऐसे में एक युवक ने उसकी मजबूरी और मानसिक अवस्था का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की है। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

वायरल वीडियो ने पूरे क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी

मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो (Korba Viral Video)की भी बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो के हर पहलू को खंगाला जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और किस परिस्थिति में पूरा घटनाक्रम सामने आया। इधर, मामले ने पूरे क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है।

एक ओर वायरल वीडियो (Korba Viral Video) के आधार पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, तो दूसरी ओर पुलिस लोगों से संयम बरतने और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील कर रही है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, क्योंकि यह मामला जितना दिखाई दे रहा था, उससे कहीं ज्यादा उलझा हुआ नजर आ रहा है। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो के पीछे आखिर असली सच क्या है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.