होली में मुखौटा और स्प्रे बैन, तीन सवारी मिले तो बाइक जब्त, रायपुर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

Ads

त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने गाइडलाइन जारी किया है

  •  
  • Publish Date - March 15, 2022 / 09:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

रायपुर। होली में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने गाइडलाइन जारी किया है। नियमों के तहत लापरवाही पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी किया है।

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बची रेलवे कर्मी की जान..मालगाड़ी दीवार तोड़ते हुए रेलवे स्टेशन की पार्किंग में जा घुसी

होली को लेकर जारी पुलिस गाइडलाइन के अनुसार होली में मुखौटा और स्प्रे बैन रहेगा, वहीं मुखौटा बेचा तो दुकान सील होगी। बता दें कि पुलिस ने 250 बदमाशों की गिरफ्तारी कर जेल में डाल दिया है। वहीं निगरानी, गुंडा बदमाश और वारंटी की पुलिस ने सूची तैयार की है।

यह भी पढ़ें:  खैरागढ़ जीत के लिए बनेगी रणनीति, कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक.. उधर पेश होगा निगम का बजट

जानकारी के अनुसार शहर के हर थाने में 10 से ज्यादा बदमाशों पर कर्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।​ लोग हुड़दंगियों की जानकारी 94791 91099 नंबर पर कॉल कर दे सकेंगे। इसके अलाव पुलिस ने एक बार पर 3 सवारी मिलने से जब्त की कार्रवाई करेगी। बता दें कि 17 तारीख को रात में होलिका दहन होगा। इसके दूसरे दिन होली मनाई जाएगी।