छत्तीसगढ़ में इस आधार पर होगा टिकट का बंटवारा, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ में इस आधार पर होगा टिकट का बंटवारा, Minister Anila Bhediya told the ticket distribution formula in Dhamtari

छत्तीसगढ़ में इस आधार पर होगा टिकट का बंटवारा, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया बड़ा बयान

Minister Anila Bhediya told ticket distribution

Modified Date: April 18, 2023 / 03:44 pm IST
Published Date: April 18, 2023 3:44 pm IST

धमतरीः Minister Anila Bhediya told ticket distribution छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। लिहाजा अब राजनीतिक दलों के नेता एक्टिव हो गए हैं। एक के बाद एक दौरे कर रहे हैं। इसके साथ ही टिकट के लिए भी गुणा-गणित बैठाना भी शुरू कर दिए हैं। इसी बीच अब विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के महिला और बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने बड़ा बयान दिया है।

Read More : अग्निवीर लिखित परीक्षा स्थगित, रक्षा मंत्रालय का बड़ा ऐलान, इस वजह से लिया गया फैसला… 

Minister Anila Bhediya told ticket distribution दरअसल, महिला और बाल विकास मंत्री और धमतरी जिले की प्रभारी अनिला भेड़िया जिले के प्रवास पर पहुंची थी। उन्होंने सेन समाज के कार्यक्रम में शिरकत की।मीडिया से चर्चा के दौरान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह के सर्वे के बाद ही जीतने लायक व्यक्ति को ही टिकट दिया जायेगा। प्रत्याशी संगठन और लोगो के बीच में बढिया काम करने वाला होना चाहिए। जिसमें युवा, महिला और बुजुर्ग भी हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ज्यादा सीट आयेगी।

Read More : India News Today 18 April Live Update : गुड्डु मुस्लिम और शाइस्ता परवीन दोनों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है: स्पेशल टास्क फोर्स

AICC के संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने बिलासपुर में कहा था कि पार्टी के सर्वे या कार्यकर्ताओं के रायशुमारी के आधार पर टिकट दी जाएगी। यदि यह लगेगा कि संबंधित विधायक दोबारा विधानसभा में नहीं पहुंच पाएगा तो पार्टी निश्चित रूप से उसको बदलने का काम करेगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।