मंत्री लखमा बोले- कोई नहीं चाहता शराबबंदी हो.. सरगुजा से लेकर बस्तर तक शराब दुकान खोलने की उठ रही मांग

Ads

Minister Kawasi Lakhma said no one wants liquor ban : वे जबसे मंत्री बने है तब से अब तक एक भी आवेदन शराब दुकान को बंद करने के लिए नहीं आया है।

  •  
  • Publish Date - February 9, 2022 / 07:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

रायपुर। chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma : छत्तीसगढ़ में शराब बंद को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री लखमा के मुताबिक शराब के संबंध में फैसला कैबिनेट और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लेंगे, लेकिन वे जबसे मंत्री बने है तब से अब तक एक भी आवेदन शराब दुकान को बंद करने के लिए नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: किसानों को सिंचाई के लिए बिजली विभाग ने थमा दिया घरेलू कनेक्शन, अब भेज रहे मनमाना बिजली बिल

सरगुजा से लेकर बस्तर तक और मध्य छग में हर जगह शराब दुकान खोलने को लेकर मांग उठ रही है। मंत्री लखमा का कहना है की शराब दुकान दूर होने से अवैध दारू बिक रही है, इसलिए अगर शराब दुकान खोलेंगे तो अवैध शराब की बिक्री बंद होगी।

यह भी पढ़ें:  धन कुबेर निकला CMHO कार्यालय में पदस्थ लिपिक, EOW ने दबिश देकर जब्त किया 45 लाख रुपए नगद और 9 लाख के गहने

chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma : लखमा के मुताबिक सिर्फ भाजपा को छोड़कर छत्तीसगढ़ का मजदूर किसान और आम आदमी कोई भी शराब दुकान बंद करने की मांग नही कर रहा है। सिर्फ राजनीति और प्रोपागेंड़ा के अलावा भाजपा और कुछ नही कर रही है।

यह भी पढ़ें:  फर्जी किसानों ने सरकारी भूमि का पंजीयन कराकर बेचा धान, प्रशासन को लगाया लाखों रुपए का चूना