यहां के किसानों को बड़ी राहत, बसाहट और बाड़ी की जमीन का मिलेगा पट्टा, मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में बनी सहमति

Ads

यहां के किसानों को बड़ी राहत, बसाहट और बाड़ी की जमीन का मिलेगा पट्टाः Naya Raipur affected farmer will get house and farm lease

  •  
  • Publish Date - January 18, 2023 / 04:12 PM IST,
    Updated On - January 18, 2023 / 04:12 PM IST

Actor Harish Pangan passed away

रायपुरः नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को राज्य सरकार से बड़ी राहत मिली है। अब यहां के प्रभावित किसानों को राज्य सरकार बसाहट और बाड़ी की जमीन का पट्टा देगी। राज्य सरकार की ओर से गठित मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। दरअसल नवा रायपुर परियोजना के लिए 27 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया था। इन गांवों के हजारों किसान जमीन के मुआवजे और बेहतर पुनर्स्थापना के लिए आंदोलन कर रहे थे। इस संबंध में सरकार ने मंत्रिमंडल उप समिति का भी गठन किया था।

Read More : दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 118 साल की उम्र में निधन 

बुधवार को मंत्रालय में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मंत्री रविंद्र चौबे, मो.अकबर, शिव डहरिया सहित किसान संगठन के प्रतिनिधि मंडल में हिस्सा लिया। बैठक में किसानों को बसाहट और बाड़ी की जमीन का पट्टा देने पर सहमति बनी है। अब इसका प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

Read More : स्कूल में जा गिरा हेलीकॉप्टर.. देश के गृहमंत्री समेत 16 लोगो की मौत.. सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीर.