फिर बढ़ रही कोरोना की रफ़्तार, प्रदेश में आज मिले इतने नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित
new corona patient in chhattisgarh : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार सामान्य हो चुकी है। हर रोज 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।
Corona Cases In Chhattisgarh
रायपुर : new corona patient in chhattisgarh : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार सामान्य हो चुकी है। हर रोज 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं उतने ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार कल 7 हजार 296 सैंपल की जांच हुई है। इनमे 126 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
new corona patient in chhattisgarh : राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 33 मरीज मिले है। वहीं राजधानी के बाद दुर्ग में सबसे ज्यादा 11 मरीज मिले हैं। वहीं कई अन्य जिलों में मरीजों की संख्या दहाई के आंकड़े से भी नीचे है। फ़िलहाल प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 819 हो गई है।

Facebook


