छत्तीसगढ़ से बाहर के नेताओं को राज्यसभा भेजने के निर्णय पर मंत्री चौबे ने कहा- पार्टी हित में निर्णय, इधर रमन ने कसा तंज
कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर हो गई है। लगातार बयान सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया है
paddy purchase in cg
रायपुर। cg rajya sabha election 2022 : छत्तीसगढ़ से बाहर के दो नेताओं को कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर हो गई है। लगातार बयान सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया है।
यह भी पढ़ें: अधिक उम्र में शादी करने वाली लड़कियों को करना पड़ता है इन दिक्कतों का सामना, हो सकती है बड़ी परेशानी
मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमें भी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि किसी स्थानीय को मौका मिलेगा। लेकिन पार्टी हाईकमान और कांग्रेस प्रेसिडेंट ने पार्टी हित में निर्णय लिया है। राष्ट्रीय परिपेक्ष में जो बेहतर है, वहीं निर्णय लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो सीटों खाली हो रही है। वहीं इन दो सीटों पर कांग्रेस ने राजीव शुक्ला और रजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर नींबू-मिर्ची लटकाने को आप भी मानते है अंधविश्वास, तो जाने इसके पीछे का विज्ञान
इधर रमन सिंह ने कसा तंज
cg rajya sabha election 2022 : छत्तीसगढ़ से बाहर के दो नेताओं को राज्यसभा भेजने के कांग्रेस के फैसले पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने तंज कहा है। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ बोली में कहा कि छत्तीसगढ़िया गोबर बिनही, परदेसिया राज्यसभा जाही, बाकी छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मन बोरे बासी खाही।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : नगरीय निकाय चुनाव में हावी रहेगी बुलडोजर पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ये आरोप
खैरागढ़ चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक
cg rajya sabha election 2022 : खैरागढ़ चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल की कल यानी मंगलवार को बैठक होगी। इसे लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि खैरागढ उपचुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल ये की पहली बैठक है। विधायकों की मेहनत को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्यसभा के दोनों प्रत्याशी दो दो फार्म भरेंगे। इसमें 40 से अधिक विधायकों का हस्ताक्षर प्रस्तावक और समर्थक के रूप में लगेगा। इस पर चर्चा होगी और उसके बाद नामांकन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वर्कआउट से पहले इन 8 चीजों का करे सेवन, शरीर में रहेगी भरपूर एनर्जी और नहीं होगी थकान

Facebook


