Potters in troubled by weather :मौसम की मार से परेशान हुए कुम्हार, नहीं बना पा रहे दिए, झेलनी पड़ सकती है आर्थिंक तंगी

Ads

Potters in troubled by weather : कोरोना के बाद अब मौसम की मार की वजह से कुम्हार परेशान हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक है,

  •  
  • Publish Date - October 19, 2022 / 11:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

Potters in troubled

रायपुर : Potters in troubled by weather : कोरोना के बाद अब मौसम की मार की वजह से कुम्हार परेशान हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक है, फिर भी कुम्हारों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है। कुम्हार कह रहे हैं कि मिट्टी के काम के लिए चाक चलाते-चलाते अरसा निकल गया। लेकिन दिन ब दिन उनकी स्थिति खराब होती जा रही है।

यह भी पढ़ें : यहां कब्र से बोली लाशें, आज ही मनाओ दीवाली नहीं तो अंजाम भुगतने रहो तैयार, थरथर कांपे ग्रामीण 

Potters in troubled by weather : दीवाली जैसे त्यौहारों में दूसरों के घरों को रोशन करने वाले यह कुम्हार और उसका परिवार खुद धीरे-धीरे अंधकार की ओर ही बढ़ रहा है। बारिश की वजह से वे ठीक से दीये नहीं बना पा रहे हैं। पिछली बार करीब 60 से 70 हजार दीए बना पाए थे, लेकिन इस बार केवल 20 हजार ही दीए बना पाएं हैं। इस बार दियो की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें