Raigarh news: विधानसभा चुनाव नजदीक, फिर भी दुविधा में कांग्रेस.! दो दर्जन पदों पर अटकी नियुक्तियां
विधानसभा चुनाव नजदीक, फिर भी दुविधा में कांग्रेस.! दो दर्जन पदों पर अटकी नियुक्तियां More than two dozen posts vacant in Sarangarh District Congress Committee
More than two dozen posts vacant in Sarangarh District Congress Committee
More than two dozen posts vacant in Sarangarh District Congress Committee: रायगढ़। जिले से सारंगढ़ के अलग होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी में दो दर्जन से अधिक पद रिक्त हो गए हैं। संगठन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महामंत्री सहित कई पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं। ऐसे में संगठन का काम काज जहां प्रभावित हो रहा है तो वहीं नियुक्तियों को लेकर दावेदार संगठन में सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला संगठन का दावा है कि जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।
Read More: देसी रंग में रंगे विदेशी मेहमान, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया भाई दूज का त्यौहार
दरअसल अगस्त महीने से रायगढ़ से अलग होकर नए जिले सारंगढ में पृथक कामकाज शुरु हो गया है। इसी के साथ कांग्रेस संगठन में कई पद अब रिक्त हो गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष का पद जहां रिक्त पड़ा है तो वहीं आईटी सेल का पद भी खाली है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महामंत्री व अलग अलग प्रकोष्ठों में भी संगठन को नई नियुक्ति करनी है। जिला संगठन पूर्व में नियुक्तियों को लेकर बैठकें कर चुका है। हालांकि इसके बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ पाई है। प्रदेश संगठन ने जनवरी तक नियुक्तियां करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई पदों पर एक नाम तय नहीं हो पाने के कारण नियुक्तियों की प्रक्रिया अटकी हुई है। संगठन में सबसे अधिक खींचतान जिलाध्यक्ष ग्रामीण के पद के लिए है।
Read More: आश्रम में नाबालिग बालिका के साथ बर्बरता का मामला, साक्ष्य छुपाने वाला आरोपी गिरफ्तार
More than two dozen posts vacant in Sarangarh District Congress Committee: जिलाध्यक्ष के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार कतार में हैं। इस पद पर मंत्री उमेश पटेल के करीबियों के साथ साथ विधायक प्रकाश नायक के करीबियों के नाम भी कतार में हैं। अध्यक्ष के लिए विकास शर्मा, संजय देवांगन, शाखा यादव, जैसे कद्दावर नेताओं के नाम भी शामिल हैं। ऐसे में नियुक्तियों में पेंच फंसा हुआ है। हालांकि संगठन का कहना है कि पहले त्यौहार फिर उप चुनाव और अधिवेशन कीवजह से नियुक्तियों में देरी हुई है। संगठन नियुक्तियों को लेकर स्थानीय विधायक व मंत्रियों से समन्वय बनाकर नियुक्ति का प्रयास कर रहा है। जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


