Reported By: Tehseen Zaidi
,रायपुर: Raipur Latest News: ACB/EOW ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित IAS समीर विश्नोई की (Suspended IAS Officer Sameer Vishnoi) करोड़ो रूपये कीमत की बेनामी संपत्तियां अटैच की है। मिली जानकारी के मुताबिक जब्त संपत्तियां निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम करीब 15 से 20 करोड़ रुपयों की बेनाम संपत्तियां अटैच की गई है।
Raipur Latest News सरकारी अधिकारी होने के कारण ACB/EOW ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद जांच में खुलासा हुआ है कि कि जब्त संपत्तियां समीर विश्नोई पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध राशि से खरीदी गई थी। जिनमें महासमुंद में 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर स्थित बेशकीमती जमीन,गायत्री नगर स्थित मकान समेत कई बेनामी संपत्तियां सीज कर ली गई है। जांच में सामने आया कि ज्यादातर संपत्तियां रिश्तेदारों और पत्नी के नाम अवैध निवेश से खरीदी गई थी जिन्हें जब्त किया गया है।
आपको बता दे कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में बड़े पैमाने पर बहुचर्चित कोयला घोटाला हुआ था। जिसमें सौम्या चौरसिया के निर्देश पर समीर विश्नोई के द्वारा ही ऑनलाइन सिस्टम को ऑफलाइन सिस्टम में करके इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। फिलहाल ACB/EOW ने पिछले दिनों सभी संपत्तियो को सीज करने का ब्योरा विशेष न्यायाधीश के सामने अनुमति के लिए लगाया था, जिसे कोर्ट के आदेश मिलने के बाद ये करोड़ो की संपत्तियां ACB/EOW ने जब्त कर ली है।