Raipur Latest News: ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया ऐसा काम, टीआई को दे डाली ये धमकी, जानें किस बात को लेकर हुई बहस

Ads

Raipur Latest News: ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया ऐसा काम, टीआई को दे डाली ये धमकी, जानें किस बात को लेकर हुई बहस

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 06:54 AM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 06:55 AM IST

Raipur Latest News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान विवाद
  • आरोपी ने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की

रायपुर: Raipur Latest News नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर कड़े कानून भी लागू किए गए हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी आती नजर नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आई है। जहां ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में धुत वाहन चालक ने पुलिस से बदसलूकी की है। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रैफिक टीआई के साथ अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा किया।

Raipur Latest News मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां पुलिस टीम ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक शख्स को रोका गया, ​इस दौरान वो नशे में वाहन चला रहा था। चेकिंग के दौरान शख्स पुलिस से बहस करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वो खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए टीआई को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष बताने वाले विकास शुक्ला गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ड्रिंक एंड ड्राइव पर क्या सजा हो सकती है?

भारत में नशे में वाहन चलाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और जेल की सजा तक हो सकती है।

पुलिस चेकिंग अभियान क्यों चलाती है?

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती है।

आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।