Raipur Bulldozer Action/Photo Credit: IBC24 File
रायपुर। Raipur Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जे पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में प्रशासन की टीम ने आज राजधानी के सेंट पॉल स्कूल (St Paul School Raipur) परिसर में बड़ा एक्शन लिया है। चर्च बनाए जाने के आरोप के बीच आज सुबह-सुबह प्रशासन की टीम स्कूल परिसर में बन रहे सामुदायिक भवन पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और निगम की टीम मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम भारी दल-बल के साथ तड़के सुबह 5 बजे पहुंची और पहले निर्माणाधीन भवन के अंदर से सामान खाली कराया गया, जिसमें चर्च में उपयोग होने वाली वस्तुएं भी मिली है। जिसके बाद भवन पर बुलडोजर चलाया गया है। आपको बता दें कि, सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाए जाने के आरोप के बाद इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। (Church Construction Controversy)
स्कूल परिसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, सामुदायिक भवन तोड़ने का काम शुरू#Raipur | #StPaulSchool | #BulldozerAction | #Chhattisgarh | St Paul School Raipur https://t.co/DkzWovbKqN
— IBC24 News (@IBC24News) June 23, 2026
ये भी पढ़ें