BCCI NEWS/ image source: ibc24
BCCI Rajeev Shukla Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज RCB और KKR आमने सामने होंगे। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि जब वह आईपीएल अध्यक्ष थे, तब भी रायपुर में दो मुकाबले आयोजित हुए थे और अब फिर से शहर को दो मैच मिले हैं, जो खुशी की बात है।
राजीव शुक्ला ने कहा कि रायपुर को लगातार बड़े क्रिकेट मुकाबले मिलना शहर और राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए आयोजकों और स्थानीय प्रबंधन का आभार जताया। उनका कहना था कि अब रायपुर को भरपूर मैच मिलने लगे हैं और आने वाले समय में यहां क्रिकेट का स्तर और तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यहां क्रिकेट अकादमी बनने से युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और छत्तीसगढ़ से नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे।
भाजपा की ओर से की गई इस टिप्पणी पर कि “जब मैच होता है तभी आप रायपुर आते हैं”, राजीव शुक्ला ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह रायपुर आते रहते हैं और यहां क्रिकेट लाना भी जरूरी था। उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए और भाजपा को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। उनके मुताबिक, भाजपा हर मुद्दे में राजनीति खोजती है, जबकि खेल को जोड़ने का माध्यम होना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए भी राजीव शुक्ला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले खुद पर अमल करना चाहिए, फिर दूसरों से उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने पहले ही दिन उस अपील की खिल्ली उड़ा दी थी। शुक्ला ने कहा कि भाजपा खुद पर कोई नियम लागू नहीं करती, बल्कि दूसरों को सिर्फ उपदेश देती है।
रायपुर में हुए पहले मैच के दौरान अव्यवस्था के सवाल पर राजीव शुक्ला ने स्वीकार किया कि कुछ कमियां सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि जो अव्यवस्था हुई थी, उसके लिए वह माफी मांगते हैं। साथ ही भरोसा दिलाया कि आगे के मुकाबलों में व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा, ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। IPL 2026 का ये 57वां मुकाबला आज यानी बुधवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। (RCB vs KKR Match Weather Report) ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर बारिश होती है तो RCB और KKR के बीच होने वाला मुकाबला रद्द भी हो सकता है।
ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान
नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत
जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की