सीएम की माता के निधन के बाद कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित, दौरा बीच में ही स्थगित कर राजधानी लौटे मंत्री सिंहदेव
सीएम की माता के निधन के बाद कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित, दौरा बीच में ही स्थगित कर राजधानी लौटे मंत्री सिंहदेव
रायपुर । सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का रविवार शाम रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। सीएम को मातृशोक होने का वजह से कांग्रेस पार्टी के निकट भविष्य के अधिकतर कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने आने वाले सप्ताह में आयोजित कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने दी इस संबंध में जानकारीदी है। बता दें कि ये आंदोलन कल यानि सोमवार 8 जुलाई को आयोजित किय गया था जो अब स्थगित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का कल होगा अंतिम संस्कार, भिलाई- 3 स्थित निज
सीएम की माता के निधन हो जाने के बाद मुंगेली दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री टीएम सिंहदेव ने अपना दौरा बीच में ही स्थगित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समीक्षा बैठक जल्द खत्म कर वापस रायपुर लौट आये हैं ।
ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में
बता दें कि बिंदेश्वरी बघेल लंबे समय से बीमार चल रहीं थी, जिसके बाद उन्हें राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल को डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि अब आपकी माता जी के पास कुछ ही समय बचा हुआ है। इसके बाद से सीएम भूपेश बघेल अस्पताल में मैजूद थे। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Facebook


