Purna Chandra Grahan 2026 Date: कल लगेगा साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, क्या भारत में दिखेगी ये खगोलीय घटना / Iamge: IBC24 Customized
रायपुर: Purna Chandra Grahan 2026 Date आज से दो दिन बाद हम रंगों में सराबोर होकर होली का त्योहार मना रहे होंगे। वहीं, इस बार लोगो में असमंजस की स्थिति है कि होली कब है? दरअसल ग्रहण के चलते इस बार होलिका दहन 2 मार्च यानि आज किया जाएगा, जबकि होली 4 मार्च खेली जाएगी। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि चंद्र ग्रहण कब लगेगा और सूतक काल कया होगा? बता दें कि कल होने वाला चंद्रग्रहण साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।
Purna Chandra Grahan 2026 Date ज्योतिष गणना के जानकारों के अनुसार पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी।
•कब: मंगलवार, 3 मार्च, 2026
•परिमाण (Magnitude): 1.155 (एक गहरा, पूर्ण ग्रहण)
•कहाँ: भारत, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में दिखाई देगा।
भारत के अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के समय इस चंद्रग्रहण का समापन दिखाई देगा, सिवाय उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों के, जहां ग्रहण के पूर्ण चरण का अंत भी दिखाई देगा।
पूर्ण चंद्र ग्रहण: 3 मार्च, 2026
पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।
•कब: मंगलवार, 3 मार्च, 2026
•परिमाण (Magnitude): 1.155… pic.twitter.com/AlUtvtRpef— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 2, 2026
•ग्रहण का प्रारंभ: 15:20 (दोपहर 3:20 बजे)
•पूर्णता का प्रारंभ (Totality Starts): 16:34 (शाम 4:34 बजे)
•पूर्णता की समाप्ति (Totality Ends): 17:33 (शाम 5:33 बजे)
•ग्रहण की समाप्ति: 18:48 (शाम 6:48 बजे)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू होगा। 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक लग जाएगा। ग्रहण समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी खत्म हो जाएगा। सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।