Raipur Factory Fire News: राजधानी में भीषण आगजनी, जलकर स्वाहा हुई ये बड़ी फैक्ट्री, मौके से आई भयावह तस्वीरें

Ads

Raipur Factory Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टिंबर और सरिया से जुड़ी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 07:09 AM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 07:15 AM IST

raipur factory fire/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उरला फैक्ट्री में भीषण आग
  • आधी रात लगी तेज आग
  • दो कर्मचारी फैक्ट्री में फंसे

Raipur Factory Fire News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टिंबर और सरिया से जुड़ी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर में रखी लकड़ी, सरिया और अन्य ज्वलनशील सामान तेजी से जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई।

Raipur News: आधी रात को टिंबर बीन सरिया लकड़ी फैक्टी में लगी भीषण आग

Raipur Factory Fire News की सूचना मिलने के बाद नगर निगम की दमकल टीम और निजी दमकल वाहनों समेत 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई से तीन घंटे तक लगातार पानी की बौछार करने के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। इस दौरान दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर फंसे दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास किए। काफी देर की कोशिश के बाद दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आग के कारण फैक्ट्री के अंदर खड़ा एक ट्रैक्टर और कई मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

Raipur News Today:फैक्ट्री पूरी तरह जलकर हुई स्वाहा

Raipur Factory Fire News की घटना में फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है और लगभग पूरा परिसर जलकर स्वाहा हो गया। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना उरला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से फैक्ट्री को बड़ा आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें :-

आग कहां लगी थी?

रायपुर के उरला इलाके की एक फैक्ट्री में आग लगी।

आग कब लगी?

यह भीषण आग आधी रात के समय लगी।

क्या कोई कर्मचारी अंदर फंसा था?

हाँ, दो कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर फंस गए थे।