Raipur Jolly Singh Murder: क्या सुपारी देकर हुई हत्या? पुलिसकर्मी की बीवी के मर्डर मामले में खाली हैं पुलिस के हाथ.. इधर मृतका के पिता ने कर दी ये बड़ी मांग..

Ads

  •  
  • Publish Date - March 7, 2024 / 02:02 PM IST,
    Updated On - March 7, 2024 / 02:02 PM IST

Raipur Jolly Singh Murder

रायपुर: विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासिवनी इलाके के पुलिस कॉलोनी में कल सुकमा पुलिस के डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस की सूचना पर यूपी से रवाना हुए मृतका जॉली सिंह के पिता रायपुर पहुँच चुके हैं। दूसरी तरफ इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी हैं बावजूद 24 घंटे बाद भी उनके हाथ खाली हैं।

Read More: Dr Ganesh Baraiya News: ये हैं Dr गणेश.. महज 3 फुट के MBBS डॉक्टर.. रिजेक्ट हुए तो कोर्ट गए, मिली कामयाबी..

जिला अस्पताल में पीएम से इंकार

उधर मृतका के पिता ने पुलिस से मांग की हैं कि उनकी मृत बेटी का पोस्टमार्टम रायपुर के जिला अस्पताल में नहीं किया जाये। उनका कहना हैं कि दामाद रसूखदार हैं लिहाजा पीएम रिपोर्ट में हेरफेर की आशंका हैं। इस तरह मृतका के परिजनों का संदेह अपने दामाद पुलिसकर्मी पर हैं।

Read More: Durg Murder News: गनियारी में दादी-पोती की धारदार हथियार से हत्या.. SP मौके पर.. ये नजारा देखकर पुलिस भी चौंक गई..

निर्ममता से हुई हत्या

शुरुआती जांच में पता चला हैं कि हत्यारें ने जॉली सिंह की निर्ममता से हत्या की हैं। कातिल ने पहले जॉली सिंह के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया जिसके बाद कैंची से गला रेता। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ हत्यारा अपने साथ मृतका का मोबाइल भी लेकर फरार हुआ था जिसे उसे रास्ते में ही फेंक दिया था।

Read More: Airport Terminal Inaguration: एक ही दिन 16 एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे PM मोदी.. ग्वालियर एयरपोर्ट की ये खासियत जानकर रह जायेंगे हैरान

फैमिली एंगल से जांच

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस हत्या की जाँच सुपारी किलिंग के एंगल से की जा रही हैं। पति पुलिसकर्मी शिशुपाल सिंह भी रायपुर पहुँच चुके हैं। पुलिस इस मामले की जाँच कई अलग-अलग एंगल से कर रही हैं जिसमे फैमिली विवाद और अवैध संबध जैसे एंगल शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कब और किस तरह हत्यारे को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का पटाक्षेप करती हैं।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें