Raipur Fraud Case News : राजधानी के व्यापारी से 75 लाख की बड़ी ठगी! भोपाल के इस बड़े कारोबारी ने निवेश के नाम पर लगाया चूना, चेक भी निकला फर्जी

रायपुर के एक खाद्य व्यापारी ने भोपाल निवासी कारोबारी पर ₹75 लाख की ठगी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो पैसा लौटाया और न ही संपर्क में रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Fraud Case News : राजधानी के व्यापारी से 75 लाख की बड़ी ठगी! भोपाल के इस बड़े कारोबारी ने निवेश के नाम पर लगाया चूना, चेक भी निकला फर्जी

Raipur Fraud Case News / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: February 28, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: February 28, 2026 11:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के खाद्य व्यापारी ने भोपाल के कारोबारी पर ₹75 लाख की ठगी का आरोप लगाया।
  • निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किश्तों में ली गई रकम।
  • 31 लाख का चेक बाउंस होने के बाद पुलिस में शिकायत, जांच शुरू।

रायपुर : Raipur Fraud Case News  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा क्षेत्र में रहने वाले एक खाद्य व्यापारी अमृत लाल बिलथरे ने भोपाल के एक कारोबारी सैय्यद इरशाद पर 75 लाख रुपये की ठगी, धोखाधड़ी और विश्वास भंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में रायपुर पुलिस आयुक्त और थाना सरस्वती नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर जांच शुरू कर दी है।

निवेश पर भारी मुनाफे का दिया लालच

मिली जानकारी की अनुसार, “सात्विक एग्रो फूड प्रोडक्ट्स” के संचालक अमृत लाल बिलथरे की मुलाकात उनके पड़ोसी के माध्यम से भोपाल निवासी सैय्यद इरशाद से हुई थी। आरोपी ने खुद को फलों और खाद्य पदार्थों का बड़ा व्यापारी बताकर निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। पीड़ित का आरोप है कि जुलाई 2022 से वर्ष 2026 के बीच उन्होंने अलग-अलग किश्तों में नगद और बैंक खाते के जरिए कुल 75 लाख रुपये निवेश किए। निवेश के बाद न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई। दबाव बनाने पर आरोपी ने 31 लाख रुपये का एक चेक दिया, लेकिन संबंधित बैंक खाता पहले से बंद होने के कारण वह चेक बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

मामले की जाँच में जुटी पुलिस

पीड़ित अमृत लाल बिलथरे का कहना है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई है, जिसमें झूठे वादों के जरिए उनका विश्वास जीतकर बड़ी रकम हड़प ली गई। ठगी और प्रताड़ना का शिकार हुए व्यापारी ने 27 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय और सरस्वती नगर थाने में आवेदन प्रस्तुत कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की विस्तृत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.