Home » Chhattisgarh » UPSC Rank 35 Holder Vaibhavi Agrawal Meets Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai
UPSC Topper Chhattisgarh: 35वीं रैंक पाकर बदली तकदीर! छत्तीसगढ़ की बेटी की कामयाबी देख गदगद हुए मुख्यमंत्री, बधाई देकर कहा – तुम हो युवाओं की प्रेरणा
Ads
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
रायपुर :UPSC Topper Chhattisgarh संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
“वैभवी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है”
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। Vaishnavi Agarwal IAS मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैभवी की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ यह संदेश देती हैं कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल उपस्थित थे।
वीडियो कॉल के माध्यम से सभी से की बातचीत
आपको बता दें कि UPSC के सिविल सर्विस एग्जामिनेशन में छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)Chhattisgarh UPSC Toppers की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। इन सभी प्रतिभावान युवाओं में से कुछ बेटे-बेटियों से वीडियो कॉल के माध्यम से सीएम विष्णु देव साय ने बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।
मेहनत की आग में जो खुद को तपाते हैं,
वही एक दिन इतिहास बनाते हैं।
हमारे प्रदेश के होनहार युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। इन प्रतिभावान युवाओं में से कुछ बेटे-बेटियों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया। सभी के चेहरों पर मेहनत,… pic.twitter.com/aQ5wFnYYSP