CG Crime : छत्तीसगढ़ में फिर शर्मसार हुए रिश्ते, नशेड़ी चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Ads

छत्तीसगढ़ में फिर शर्मसार हुए रिश्ते, Relationships put to shame again in CG, drug addict uncle rapes niece in Korba

  •  
  • Publish Date - March 30, 2024 / 06:39 PM IST,
    Updated On - March 31, 2024 / 12:21 AM IST

Rape of 6 year old girl

कोरबाः CG Crime छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर रिश्तों के शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने अपनी 16 साल की भतीजी को ही हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय पीड़िता घर में अकेली थी। परिजनों की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

Read More : Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले इस पार्टी को झटके पे झटका, अब सांसद और दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह?

CG Crime मिली जानकारी के मुताबिक घर के परिजन काम के सिलसिले में सब बाहर थे। पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके चाचा नशे की हालत में उसके घर पहुंचा और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग भतीजी ने परिजनों के आने के बाद आप बीती बताई। फिर बेटी को लेकर परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नशे का आदी है आरोपी

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। रोज शराब पीता है। घर में शराब के नशे में रहता है। निहारिका शराब भट्ठी से शराब लाकर नशे में डूबा रहता है। मना करने पर नहीं मानता।

Read More : Narayanpur Naxal News: चुनाव से पहले बस्तर के जंगलों में फिर ​गूंजी गोलियां, पुलिस और नक्सलियों के बीच 4 घंटे तक धुआं धार फायरिंग 

पुलिस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। आरोपी के भट्टी आने की संभावना पर पुलिस की टीम बिना वर्दी के निहारिका शराब भट्ठी के पास थी। शनिवार को आरोपी रामपुर क्षेत्र की निहारिका शराब दुकान पहुंचा, जहां से पुलिस ने पकड़ लिया।