Sakti Rape Case: CG में घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा
Sakti Rape Case: CG में घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा
Sakti Rape Case/Photo Credit: IBC24
- Sakti में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- लंबे समय से फरार था आरोपी
- कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को भेजा गया जेल
Sakti Rape Case: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
घर घुसकर किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार (Sakti Rape Case) ग्राम अमेराडीह का निवासी है। उसके खिलाफ 17 नवंबर 2025 को एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि पीड़िता घर में अकेली रहती थी। आरोपी ने उसकी इस स्थिति का फायदा उठाया और मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में मालखरौदा पुलिस लगातार जुटी हुई थी।
आरोपी गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी (Sakti Rape Case) की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश कर ही रही थी और आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 296, 351(3) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें
- CM Vishnu Deo Sai Visit Kamarakhol: छत्तीसगढ़ में दूर हुई बिजली बिल की चिंता, सीएम साय ने बताया कैसे इस योजना से मिलेगी राहत
- Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt: दिनदहाड़े इस पद्मश्री महिला के साथ हो गया ये बड़ा कांड, मचा हड़कंप, जानिए आरोपियों की साजिश कैसे हुई नाकाम?
- जेएलआर ने ब्रिटेन से आयातित मॉडलों के दाम 75 लाख रुपये तक घटाए
- राजस्थान : हेरोइन व हथियारों की तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
- Firecracker Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
- भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ने 2021 में मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंडन कराया

Facebook



