रायपुरः राजधानी के बूढ़ातालाब से धरना स्थल को हटाने की मांग करते हुए स्थानीय लामबंद हुए और धरनास्थल पर ही प्रदर्शन किया। जिसमें कई नेता और स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए।
Read More : 15 दिन के लिए इस जगह पर खुलते हैं नरक के द्वार!, भूत-प्रेत को खाना खिलाते हैं लोग
धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर ने धरनास्थल को यहां से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। वर्तमान कलेक्टर पूर्व कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं करवा पा रहे हैं।
Read More : 15 दिन के लिए इस जगह पर खुलते हैं नरक के द्वार!, भूत-प्रेत को खाना खिलाते हैं लोग
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि धरना प्रदर्शन की वजह से बूढ़ापारा से पुरानी बस्ती, कैलाशपुरी, पुलिस लाइन की दिशा में जाने वाली सभी सड़कें घंटों तक बंद रहती हैं। लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।