कोरबा। जिले में 12 अप्रैल से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। जिले में 10 दिनों का टोटल लॉकडाउन किया गया है।
Read More: अपहरण, रिहाई और सवाल! सरकार को क्या संदेश देना चाहते हैं नक्सली?
आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन से छूट दी गई है।
Read More: लॉक हुआ छत्तीसगढ़ का एक और जिला, यहां साप्ताहिक बाजारों पर लगा प्रतिबंध, निर्देश
टास्क फोर्स की बैठक में टोटल लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। कलेक्टर किरण कौशल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई है।
Read More: शराब में 600 करोड़ सेस वसूला गया, लेकिन नहीं किया जा रहा खर्च 1 रुपए, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आरोप
कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक सिद्ध हो रही है। हालात ये है कि जिले के मुक्तिधामों में शवों के दाह संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है । दुर्ग जिले में आलम यह है कि अब कोरोना से मरने वालों के लाशों को दफनाने या जलाने के लिए मुक्तिधाम कम पड़ रहे हैं । लगातार कोरोना से मौत होने की वजह से मुक्तिधामों में लाशों का ढेर लगा हुआ है।
Read More: अपहरण, रिहाई और सवाल! सरकार को क्या संदेश देना चाहते हैं नक्सली?
कोरबा में भी रोजाना सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए को देखते हुए टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।