98 उद्योगों पर 18 करोड़ 61 लाख का बकाया, कलेक्टर ने नोटिस जारी कर हफ्तेभर में राशि जमा करने के दिए निर्देश

Ads

98 उद्योगों पर 18 करोड़ 61 लाख का बकाया, कलेक्टर ने नोटिस जारी कर हफ्तेभर में राशि जमा करने के दिए निर्देश

  •  
  • Publish Date - January 16, 2020 / 03:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जांजगीर, छत्तीसगढ़। जांजगीर जिले में 98 उद्योगों का 18 करोड़ 61 लाख रुपए डायवर्सन की राशि बकाया है। कलेक्टर ने सभी उद्योगों को नोटिस जारी कर हफ्तेभर में राशि जमा करने को कहा है।

पढ़ें- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष..

बकाया राशि जमा नहीं करने की स्थिति में विधि अनुसार विधिक कार्यवाही करने को कहा गया है। तहसील अकलतरा के 6 उद्योग, बलौदा के 9 उद्योग, जांजगीर के 27 उद्योग, नवागढ़ के 6 उद्योग, सक्ती के 12 उद्योग, मालखरौदा के 21 उद्योग, डभरा के 14 उद्योग और चांपा के एक उद्योग को बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है।

पढ़ें- पीसीसी चीफ का बयान, निकाय चुनाव में हारे वार्डों की समीक्षा करेगी क…

बता दें एक माह पहले भी कलेक्टर ने उद्योगों को नोटिस जारी किया था। लेकिन इस नोटिस का कोई असर नहीं हुआ था। देखने वाली बात होगी अब जारी नोटिस पर अमल नहीं होने पर प्रशासन क्या सख्ती बरतती है।

पढ़ें- राहुल गांधी को इटैलियन और वामपंथियों को चीनी भाषा में देंगे CAA की …

हवलदार के बेटों की गुंडागर्दी